भारी बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब की यात्रा को रोक दिया गया है। मौसम खुलने के बाद ही यात्रा को शुरू किया जाएगा, घांघरिया में रोके 250 यात्री।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह संपादक

हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी के चलते सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को रोका गया है। घांघरिया में लगभग ढाई सौ तीर्थयात्री रोके गए हैं। भारी बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब की यात्रा को रोक दिया गया है। मौसम खुलने के बाद ही यात्रा को शुरू किया जाएगा। बीते शुक्रवार रात को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों पर इस सीजन का पहला हिमपात हुआ। वहीं दोनों धामों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। उधर, लगातार मौसम खराब होने से केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में और बदरीनाथ की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी हुई। हेमकुंड में करीब ढाई इंच तक बर्फ जम गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स के खिलाफ सख्त एक्शन: 15 दिन में बनेगा राज्य का मास्टर प्लान, स्कूलों में एंटी-ड्रग क्लब अनिवार्य।

 

गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में शुक्रवार रात से ही बारिश हो रही है जिससे धाम से लगी पहाड़ियों पर बर्फबारी हुआ है। बताया कि बारिश व बर्फबारी से गंगोत्री धाम के तापमान में गिरावट आई है। उधर, यमुनोत्री धाम में भी गत शुक्रवार रात बारिश और धाम से लगी पहाड़ियों पर हिमपात हुआ। शनिवार को गंगोत्री धाम में पहुंचे यमुनाघाटी के कुथनौर व गंगटाड़ी के श्रद्धालुओं ने देव डोलियों के साथ मंदिर परिसर में नृत्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में शुरू हुआ जनगणना 2027 का सर्वे, आयुक्त दीपक रावत ने मांगा जनता का सहयोग।

 

वही घांघरिया मे तैनात एसआई नरेंद्र कोठियाल ने बताया कि हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी के चलते सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को रोका गया है। घांघरिया में लगभग ढाई सौ तीर्थयात्री रोके गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत को मिला सम्मान: ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ में मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

 

 

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे, जिसको लेकर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने तैयारी शुरू कर दी है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *