उत्तरकाशी में एक वाहन नदी में गिरने से हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की हूई मौत दो घायल।

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी में एक वाहन नदी में गिरने से हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की हूई मौत, दो घायल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तरकाशी- उत्तरकाशी से दुखद खबर सामने आ रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर बिशनपुर के निकट आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमें तीन लोगों की मौत की सूचना है। उक्त वाहन में छह  लोग बताये जा रहे हैं। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम एवं जिला चिकित्सालय से एक एम्बुलेंस मौके पर पहुच चुकी है। तीन घायलों को एंबुलेंस से चिकित्सालय भेजा गया है। इस हादसे में तीन व्यक्ति की मृत्यु होने की खबर है।

 

यह भी पढ़ें 👉  गोरखा समाज की वीरता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

 

 

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला आपातकालीन परिचालन केंद्र जाकर राहत एवं बचाव कार्यो का निर्देशन व निगरानी में जुटे है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है। वाहन में वाहन चालक सहित 06 लोग सवार  जिसमें 03 की घटना स्थल पर मृत्यु व 03 घायल बताए जा रहे हैं। 03 घायलों एवं 01 शव को जिला अस्पताल में पहुँचाया जा रहा है। 02 शव को निकाला जा रहा हैं। लोकल लोग बताए जा रहे हैं।

 

आज दिनांक 15.9.2023 को वाहन संख्या UK10TA 0941 Maruti Eco उत्तरकाशी से अपने गांव द्वारी भटवाड़ी जा रहे थे कि मनेरी से आगे सैंज के पास पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वहां गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग से करीब 50 मीटर नीचे भागीरथी नदी के तट पर जा गिरा, जिसमें तीन लोगों की मृत्यु मौके पर हो गई थी तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, एक महिला को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री अनुज कुमार की मौजूदगी में एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचा जा चुका है। मौके पर रेस्क्यू कार्य पूर्ण हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

 

*मृतकों का नाम पता* –
1. इंदिरा देवी पत्नी स्वर्गीय उत्तम सिंह निवासी ग्राम द्वारी जनपद उत्तरकाशी उम्र 51 वर्ष।
2. करण लाल पुत्र सेवालाल निवासी सालंग भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 52 वर्ष ।
3. आशा देवी पत्नी मंगलदास निवासी द्वारी भटवारी उत्तरकाशी उम्र 41 वर्ष।
04.दुर्गा देवी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

 

 

*घायलों का नाम पता विवरण*
1. आदित्य रावत पुत्र रामचंद्र निवासी द्वारी पटवारी उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष (वाहन चालक)
2.लुद्रा सिंह उर्फ राजा पुत्र योगेश सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष।