जनपद देहरादून, मालसी डियर पार्क के पास खाई में गिरे एक व्यक्ति को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

ख़बर शेयर करें -

जनपद देहरादून, मालसी डियर पार्क के पास खाई में गिरे एक व्यक्ति को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

दिनांक 24 जुलाई 2024 की देर रात्रि लगभग 11:00 बजे द्वारा सिटी कंट्रोल रूम, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति मालसी डियर पार्क के पास खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल में 20-21 जुलाई को मूसलाधार बारिश का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

 

 

 

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 50 मीटर खाई में उतरकर उक्त घायल व्यक्ति तक पहुंच बनाकर स्ट्रैचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला व एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश।

 

 

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त युवक फ़ोन पर बात कर रहा था व अचानक पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  वनकर्मी पर मारपीट का आरोप, भतीजे ने खोला मोर्चा! चौकी की छत पर चढ़ा युवक, आत्मदाह की धमकी से पुलिस के उड़े होश।

 

 

घायल युवक का नाम :– आशीष गुसाईं पुत्र धन सिंह गुसाईं, उम्र 35 वर्ष निवासी :– कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल


ख़बर शेयर करें -