देहरादून- परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात,  निगम में महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाया गया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कर्मचारियों को एक सितंबर से मिलेगा बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता,अब 38 प्रतिशत के बजाए 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालक, परिचालक के लिए भी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी के हिसाब से पारिश्रमिक दरें बढ़ा दी गई। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापेमारी, एक का क्रय-विक्रय रोका, चार को नोटिस।

 

 

निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को एक सितंबर से 38 प्रतिशत के बजाए 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। मैदानी मार्ग पर चालकों को 3.04 के बजाए 3.12 रुपये प्रति किमी, परिचालकों को 2.57 के बजाए 2.64 रुपये प्रति किमी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

 

 

 

पर्वतीय मार्गों पर चालकों को 3.55 के बजाए 3.65 रुपये प्रति किमी और परिचालकों को 3 के बजाए 3.10 रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा। निगम के करीब छह हजार कर्मचारी, अधिकारी लाभान्वित होंगे। लंबे समय से परिवहन निगम कर्मियों की ओर से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की जा रही थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*