देहरादून में जंगल किनारे एक साथ लगभग 15 बंदरों का शव मिलने से मचा हड़कंप।

देहरादून में जंगल किनारे एक साथ लगभग 15 बंदरों का शव मिलने से मचा हड़कंप।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून में जंगल किनारे एक साथ 15 बंदरों के शव मिले हैं, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। घटना डोईवाला (Doiwala) इलाके के मणि माई मंदिर (Mani Mai Mandir) के पास की है। जहां बीते रोज सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने बंदरों के सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 8.72 ग्राम स्मैक के साथ बाजपुर के दो युवक गिरफ्तार।

 

 

वहीं बंदरों की मौत के पीछे कई आशंकाएं जताई जा रही हैं. फूड पॉइजनिंग या कहीं और से बंदरों को जहर देकर मारने के बाद शवों को जंगल मे फेंकने की भी संभावना है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वन विभाग की तरफ से दी गई तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ वन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस ने संयुक्त टीम बनाई है, जो पूरे मामलें की तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

 

दूसरी तरफ वन विभाग की ओर से आई जानकारी के मुताबिक ये सभी बंदर इस जंगल के नहीं हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इन्हें कहीं दूसरी जगह से लाकर यहां फेंका गया, इसीलिए पुलिस हरिद्वार रोड पर स्थित टोल प्लाजा सहित अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं. वहीं देहरादून डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी का कहना है कि बंदर अब वाइल्डलाइफ में नहीं आता है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों को गाड़ी देना पड़ सकता है भारी! SSP नैनीताल की अभिभावकों से भावुक अपील, बोले— हादसों के दृश्य रातों की नींद उड़ा देते हैं।

 

 

इसलिए हमारा कोई ज्यादा इसमें रोल नहीं है। लेकिन, मानवीय दृष्टि से मामला गंभीर है, इसलिए हमने अपनी तरफ से एक एफआईआर देहरादून पुलिस को दी है। अभी इस मामले की आगे की जांच देहरादून पुलिस करेगी। ऐसे में जांच के बाद ही इन बंदरों की मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।