वनभूलपुरा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान: 17 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई, 7 मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये का चालान।

ख़बर शेयर करें -

वनभूलपुरा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान: 17 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई, 7 मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये का चालान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

दिनांक 27.04.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष वनभूलपुरा श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत वनभूलपुरा में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल खोया? उम्मीद मत खोइए... नैनीताल पुलिस है ना! 💯 जो खोया था, वो वापस मिला'— SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की मॉनिटरिंग में नैनीताल पुलिस का शानदार रिकॉर्ड Rs. 56 लाख के मोबाइल बरामद, 256 चेहरों पर मुस्कान!

अभियान के दौरान किरायेदारों, श्रमिकों, चौकीदारों एवं घरेलू सहायकों का सत्यापन न कराने पर कुल 17 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर 2,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

इसके अतिरिक्त, 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 7 मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न कराए जाने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये, कुल 70,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित कर संबंधित रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस बल को ब्रीफ, 11 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी को अनुमति नहीं, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर पैनी नजर*

पुलिस द्वारा क्षेत्र में सत्यापन अभियान निरंतर जारी है।

पुलिस की अपील
जनपद नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि सुरक्षा की दृष्टि से अपने किरायेदारों, कर्मचारियों, घरेलू सहायकों आदि का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। सत्यापन न कराए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


ख़बर शेयर करें -