रिशोर्ट  में पुलिस ने अचानक छापेमारी, कैंप संचालक द्वारा पर्यटकों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा।

रिशोर्ट  में पुलिस ने अचानक छापेमारी, कैंप संचालक द्वारा पर्यटकों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

टिहरी- मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी स्थित कैंप और रिसॉर्ट में पुलिस ने अचानक छापेमारी कर दी। इस दौरान दो कैंप संचालक पर्यटकों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने कैंप संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ अवैध रूप से शराब पिलाने सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा।

 

 

 

बता दें कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को शिकायत दी की शिवपुरी के कई कैंप और रिसॉर्ट में संचालक अवैध रूप से पर्यटकों को शराब पिला रहे हैं। शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर रितेश शाह ने एसएसआई योगेश पांडे के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेज दी। कैंप में अचानक पुलिस का छापा पड़ा तो संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान ब्लू हेवन कैंप और रॉयल ग्रीन कैंप में संचालक दीपक और देवेंद्र पर्यटकों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए मिले। पुलिस ने संचालकों को फटकार लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ : मुख्यमंत्री

 

 

 

इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि 25 कैंप में छापेमारी की गई है। फिलहाल दो कैंप में पर्यटकों को शराब पिलाने का मामला सामने आया है। संचालकों को चेतावनी दी है कि पर्यटकों को अवैध रूप से शराब न पिलाई जाए।

kj
tara