अमन कुमार के लिए खड़ी हुई नेकी की दीवार, राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण हेतु ₹ 15000/- धनराशि मुहैया मुहैया कराई।

अमन कुमार के लिए खड़ी हुई नेकी की दीवार, राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण हेतु ₹ 15000/- धनराशि मुहैया मुहैया कराई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर – देश व प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की तमाम योजनाएं भले ही कागजों पर सफलता के कीर्तिमान स्थापित करती हों लेकिन धरातल पर इनकी सच्चाई वही जानता है जो इनसे जूझता है। प्रदेश की तमाम प्रतिभाएं प्रशिक्षण के अभाव और पहुंच न होने के कारण दम तोड़ रही हैं। इनमें से किसी प्रतिभा की कहानी मीडिया में आने पर भले ही सरकार कुछ करने का दम भरे लेकिन प्रदेश में प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का सामान्य रिवाज नहीं के बराबर है।

 

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप! हल्द्वानी बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से मांगी जांच।

 

ऐसी ही एक प्रतिभा रामनगर में भी है। जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की सफलता के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना जलवा दिखाने का हौसला तो रखती है लेकिन गरीबी और अभाव के कारण वह प्रैक्टिस के लिए संसाधनों के अभाव से जूझ रहा है। ऐसे में टीम “नेकी की दीवार” आगे आयी है। तैराक अमन कुमार के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण हेतु ₹ 15000/-(पन्द्रह हजार)की धनराशि मुहैया मुहैया कराई गई है। इस अवसर पर नेकी की दीवार के संयोजक तारा चन्द्र घिल्डियाल ने अमन कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी लोगों से आह्वान किया कि इस प्रकार के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

इस अवसर पर रचनात्मक शिक्षक मंडल के नवेंदु मठपाल तथा टीम नेकी की दीवार के राजेश पाल, प्रदीप रावत, सनी ठाकुर, करन आर्या, वसीम अहमद, निसार अहमद आदि उपस्थित रहे।