डबल इंजन भाजपा सरकार की नई आबकारी नीति उत्तराखंड की धर्म, संस्कृति, अस्मिता के लिए खतरनाक।

ख़बर शेयर करें -

डबल इंजन भाजपा सरकार की नई आबकारी नीति, उत्तराखंड की धर्म, संस्कृति,अस्मिता के लिए खतरनाक।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भाजपा -आरएसएस की धामी सरकार की नई आबकारी नीति को उत्तराखंड के धर्म, संस्कृति, अस्मिता के लिए खतरनाक बताते हुए वापस लेने की मांग की है।

 

 

 

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी के आवास पर संपन्न बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने प्रदेश की भाजपा आरएसएस की धामी सरकार द्वारा नईआबकारी नीति के तहत घर में बार लाइसेंस की अनुमति प्रदान की है जिसके द्वारा वह 50 लीटर शराब एक समय घर में रख सकता है। उपपा अध्यक्ष ने कहा कि धामी सरकार का यह निर्णय उत्तराखंड की धर्म ,संस्कृति, परिवार, अस्मिता के लिए खतरनाक साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर में भव्य होगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर रक्तदान शिविर तक होंगे विशेष आयोजन।

 

 

 

उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी ने मुख्यमंत्री धामी से इस नई आबकारी नीति को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर हर मोर्चे पर असफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, प्राकृतिक संसाधनों की लूट, शिक्षा स्वास्थ्य की बदहाल स्थिति है जिसके कारण आम जनता परेशान है।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल के अमर शहीदों का त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुख्यमंत्री।

 

 

 

पार्टी ने भाजपा पर सामाजिक सौहार्द खराब करने के लिए नफरत का माहौल बनाने, अतिक्रमण के नाम पर लोगों के घर एवं रोजगार छीनने का आरोप लगाया। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है। बैठक में अध्यक्ष पीसी तिवारी, प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, महासचिव नरेश चंद्र नौडियाल, सचिव दीवान सिंह खनी मनमोहन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

ख़बर शेयर करें -