जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में डहरा ग्राम पंचायत एवं खेडा ग्राम पंचायत में आधार पंजीकरण के लिए चार दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायगा।

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में डहरा ग्राम पंचायत एवं खेडा ग्राम पंचायत में आधार पंजीकरण के लिए चार दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायगा।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में डहरा ग्राम पंचायत एवं खेडा ग्राम पंचायत में आधार पंजीकरण के लिए चार दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायगा | शिविर में ग्राम वासियों के नए आधार कार्ड बनाना, मोबाइल नंबर आधार कार्ड में जोड़ना, पते में परिवर्तन करना एवं अन्य त्रुटियों को ठीक करना आदि का कार्य किया गया।

 

 

इसी क्रम में बुधवार एवं गुरुवार को तहसील कोश्याकुटोली में एवं शुक्रवार एवं शनिवार से मिनीस्टेडियम बेतालघाट में आधार का शिविर आयोजन किया जाएगा | आधार पंजीकरण में गति लाये जाने हेतु जिला प्रशासन की टीम द्वारा दूरस्थ ग्रामों में समय समय पर Door Steps पर बच्चो,बुजुर्गों एवं महिलाओं को प्राथमिकता से आधार सेवा सुगमता से उपलब्ध करवा रही है | जिससे ग्रामीणों को Socio Economic लाभपरक योजनाएं जैसे बैंकों में खाते खुलवाना, आयुष्मान कार्ड, subsidy, Scholarships, Pension एवं केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरी कांग्रेस, रणजीत रावत के नेतृत्व में निकला कैंडल मार्च।

 

 

18 वर्ष से अधिक आयु के नए आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में भी बदलाव आया है जिसमे की सम्बंधित उपजिलाधिकारी द्वारा दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन के उपरान्त पोर्टल के माध्यम से की आधार कार्ड जारी किया जाएगा | केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश पर यह प्रक्रिया शुरू की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर जुटेगा जनसंख्या का आंकड़ा, हल्द्वानी में फील्ड ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण।

 

 

 

वर्तमान में जनपद नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों में जैसे तहसीलों, नगर पालिकाओं,खण्ड विकास कार्यालयों,ग्राम पंचायतों, बैंकों आदि में कुल 93 आधार पंजीकरण केंद्र संचालित है। अपने निकतम स्थायी आधार केन्द्रों के स्थानों की सूचना आवेदक nainital.gov.in पोर्टल पर जा कर भी प्राप्त कर सकता है, इसके अतिरिक्त दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों में जो लोग आधार केन्द्रों में आने में असमर्थ है वे लोग dm-nai-ua@nic.in पर ई-मेल अथवा प्रार्थना पत्र भेज सकते है। जिला प्रशासन द्वारा आधार केंद्र की टीम को भिजवाकर उन लोगों के आधार कार्ड घर बैठ के बनवाये जाने की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। आने वाले कुछ दिवस में बेतालघाट तहसील,कोश्याकुटोली तहसील कोटाबाग ब्लाक, डूंगरपुर एवं कुंवरपुर ग्राम पंचायत में आधार सेवा केन्द्रों का लाभ भी आमं जनमानस को मिल पायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के स्वागत में फोटो सेशन की धूम, जाम में जूझती रही रामनगर की जनता!

 

 

जिससे की उनको नैनीताल एवं हल्द्वानी शहर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उनका समय एवं धन की भी बचत हो पाएगी।पूर्व में जनपद की सबसे दूरवर्ती तहसील में से धारी एवं खनस्यू में आधार पंजीकरण एवं संशोधन का कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है की समय समय पर आधार शिविरों में जाकर ज्यादा से ज्यादा लोग सेवा का लाभ उठाएं।