डीजे बंद कराने गई पुलिस टीम पर पथराव, दबंगों ने बोला पुलिस पर हमला।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर- यहां निर्धारित समय के बाद डीजे बंद कराने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोला दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। नगर की आदर्श बंगाली कालोनी में देर रात डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला बोला दिया। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो गुस्साई भीड़ ने पुलिस पथराव शुरू कर दिया।इस दौरान पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की भी की गई। वही इस पूरे मामले में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रविवार की देर रात एक व्यक्ति ने 112 पर सूचना कि आदर्श बंगाली कालोनी में काफी तेज़ आवाज़ में डीजे बज रहा है। आदर्श कॉलोनी चौकी से चीता डियूटी पर तैनात सिपाही दिनेश सिंह और संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और निर्धारित समय के बाद डीजे बंद करने को कहा लेकिन वहां मौजूद लोगों ने डीजे बंद नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  पाइपलाइन और बिजली कार्य के बाद टूटी सड़कें बनी मुसीबत, जल्द मरम्मत की मांग।

 

जिसकी सूचना चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप को दी गई। वही चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे।जिस पर वहां मौजूद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। वही पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा इस घटना में दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी संग्रहण में उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *