चकराता में 200 मीटर नीचे खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत।

चकराता में 200 मीटर नीचे खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड आ रहे लोगों की गाड़ी देहरादून के चकराता में खाई में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शवों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी छापे के बाद हरीश रावत का बड़ा बयान: बोले- कांग्रेस के संघर्ष पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद।

 

चकराता- देहरादून के चकराता से दुखद खबर सामने आई है। चकराता क्षेत्र के अंतर्गत मिनस के पास वाहन 200 मीटर खाई में जा गिरा, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाल कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रैली से पोस्टर तक पर रोक, MBPG छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस ने प्रत्याशियों को समझाए नियम।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर नेवल टिकरी तहसील चौपाल हिमाचल प्रदेश से विकास नगर की ओर आ रहा था तभी अचानक से वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में जा गिरा। वहीं मृतकों की पहचान राकेश कुमार, सुरजीत सिंह, श्याम सिंह निवासी ग्राम टिकरी तहसील नेरवा शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर एआरटीओ कर्मचारियों का प्रदर्शन, चरणबद्ध आंदोलन जारी।