शादीशुदा महिला का शव पेड़ पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस।

शादीशुदा महिला का शव पेड़ पर लटका मिला जांच में जुटी पुलिस।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द गांव में विवाहिता का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।फिरोजपुर खुर्द निवासी संजय यादव की पत्नी सुधा यादव (27) रविवार रात शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात लगभग 12 बजे उसका शव गांव के ही एक खेत में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

 

 

शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में पति के अलावा तीन बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया कि सुधा पिछले छह माह से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। नौ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।