“यमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट: तेज रफ्तार ईको कार की पलटन, 5 मौतें और कई घायल”।

“यमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट: तेज रफ्तार ईको कार की पलटन, 5 मौतें और कई घायल”।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात हुए हादसे के बाद तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर पलटकर करीब 250 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार सवार कांति देवी की गर्दन कटकर अलग हो गई। बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में सवार आठों लोग फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला आकस्मिक निरीक्षण अभियान, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

 

 

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस, एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों ने कटर से कार को काटकर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। एक ही परिवर के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत और तीन बच्चों को आईसीयू में भर्ती होने के कारण मौके पर उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। हालांकि बाद में पुलिस की सूचना के आधार पर रिश्तेदार और परिचित अस्पताल पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

 

पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बिजेंद्र कार चला रहा था। वहीं उनके रिश्तेदारों का कहना था कि घर से निकलते वक्त बिजेंद्र का दोस्त सुरेश कार चला रहा था। गंभीर रूप से घायल तीनों बच्चों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

kj
tara