पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत, कई घायल

पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत, कई घायल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

तमिलनाडु में पर्यटकों के ले जा रही बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में लगभग 35 लोग घायल हो गए। दुर्घनाग्रस्त बस कुन्नूर से तेनकासी जा रही थी। इसी बीच एक तीखे मोड़ पर असंतुलित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना के समय बस में 60 यात्री सवार थे। हादसा कुन्नूर के पास मारापालम क्षेत्र में हुआ।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की दर्दनाक मौत, 4 घायल।

 

कोयंबटूर जोन के डीआईजी सरवण सुंदर ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मृतक तेनकासी जिले के कदयम के रहने वाले थे और घटना के समय वे अपने घर लौट रहे थे। हादसे का कारण क्या है, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौत पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जबकि, मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन ट्रैक-7 में नैनीताल पुलिस का प्रदेश में डंका… नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ प्रहार, दो दिन में बड़ी कार्यवाही।

 

 

 

पुलिस ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने के बाद बस खाई में गिर गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। ज्यादातर घायलों को इलाज के लिए पास स्थित कोयंबटूर भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार जा रही बस एक तीखे मोड़ पर अचानक असंतुलित हो गई और खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नौकरी छूटी तो नशे के कारोबार में उतरा युवक, ब्लिंकिट में करता था डिलीवरी, कैनाल रोड पर SOG और पुलिस ने दबोचा।

 

 

 

यह पर्यटक बस 59 यात्रियों को लेकर जा रही थी। बताया जाता है कि बस कुन्नूर से तेनकासी जा रही थी। इसी बीच हादसा हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पर्यटन मंत्री के रामचंद्रन को बचाव एवं राहत कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।