पुलिस द्वारा 03 अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोरों को किया गिरफतार, विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गयी 16 मोटरसाइकिलें बरामद।

ख़बर शेयर करें -

पुलिस द्वारा 03 अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोरों को किया गिरफतार, विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गयी 16 मोटरसाइकिलें बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आपको बता देको वादी परिमल देव शर्मा निवासी थाना ट्रांजिट कैम्प जिला उधम सिंह नगर की तहरीरी सूचना बावत दिनांक 18-10-2023 को उसकी मोटर साइकिल स्प्लेण्डर प्लस पंजीकरण संख्या UK06AD4294 को अज्ञात चोर द्वारा उसके घर 39 जी ब्लाक, वार्ड नं 03 के बाहर से चोरी कर ले जाने बावत पर थाना ट्रांजिट कैम्प में मुकदमा FIR NO – 319/2023 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक प्रदीप पंत के सुपुर्द की गयी एवं दिनांक 28-10-2023 को वादी मनोज कुमार दास पुत्र भूपाल चन्द दास निवासी सी-24 ट्रांजिट कैम्प, वार्ड नं 03, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला उधम सिंह नगर की तहरीरी सूचना बावत दिनांक 06-09-2023 को उसकी मोटर साइकिल स्प्लेण्डर पंजीकरण संख्या UK06AN8280 को अज्ञात चोर द्वारा उसके घर सी ब्लाक, वार्ड नं 03 के बाहर से चोरी कर ले जाने बावत पर थाना ट्रांजिट कैम्प में मुकदमा FIR NO – 322/2023 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक ललित चौधरी के सुपुर्द की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के टेढ़ा गांव में हाथी का कहर, महिला पर जानलेवा हमला।

 

 

मोटरसाइकिल चोरी की घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी के निर्देशन, प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैम्प के नेतृत्व में थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस के द्वारा निम्नवत अभियुक्तगण 1- मुकेश पुत्र तोले राम निवासी पौटा कलाँ, जिरनियाँ लालौरी खेडा थाना बरखेडा जिला पीलीभीत 2- धर्मपाल पुत्र निरंजन लाल निवासी ग्राम बरादूनवा अंटागौटिया थाना अमरिया जिला पीलीभीत 3- अरूण पुत्र लालमन कश्यप निवासी मकान नं 227, वार्ड नं 04 बीएसएनएल टावर के पास थाना माधोटांडा जिला पीलीभीत के कब्जे से उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश राज्य में विभिन्न स्थानों से चुराई गयी कुल 16 मोटर साइकिलें बरामद कर गिरफ्तार किया गया। धर्मपाल उपरोक्त उक्त गैंग का लीडर है जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों में लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”: उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री धामी की जनसेवा पहल।

 

 

जिसको पूर्व मे सुनगढी थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस टीम पर फायर करने के दौरान भी गिरफ्तार किया गया ।

 

*अभियुक्तगण-*

👉मुकेश पुत्र तोले राम निवासी पौटा कलाँ, जिरनियाँ लालौरी खेडा थाना बरखेडा जिला पीलीभीत

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर बिखर गया परिवार का सपना, रामनगर हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल।

👉धर्मपाल पुत्र निरंजन लाल निवासी ग्राम बरादूनवा अंटागौटिया थाना अमरिया जिला पीलीभीत

अरूण पुत्र लालमन कश्यप निवासी मकान नं 227, वार्ड नं 04 बीएसएनएल टावर के पास थाना माधोटांडा जिला पीलीभीत।

 

 

 

*आपराधिक इतिहास –*

धर्मपाल पुत्र निरंजन लाल निवासी ग्राम अंटा गोटिया थाना उमरिया जिला पीलीभीत
Fir no 222/2020 Us 379/411 ipc चालानी थाना ट्रांजिट कैम्प
Fir no 238/2020 Us 379/411 ipc चालानी थाना ट्रांजिट कैम्प
Fir no 114/22 Us 379/411 ipc चालानी थाना ट्रांजिट कैम्प
Fir no 167/22 Us 379/411 ipc चालानी थाना किच्छा
Fir no 320/22 Us 411/413/414/420/467/468 ipc चालानी थाना किच्छा।