विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रामनगर कोतवाली पहुंचकर वहां बने सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण किया।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रामनगर कोतवाली पहुंचकर वहां बने सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। बुधवार को रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रामनगर कोतवाली पहुंचकर वहां बने सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। विधायक बिष्ट ने बताया की विधायक निधि से रामनगर शहर में बढ़ रही अपराधी घटनाओं को रोकने को लेकर कोतवाली पुलिस को वर्तमान तक 23 लाख रुपए की धनराशि आवंटित की गयी है।जिसके क्रम में रामनगर के विभिन्न इलाकों में करीब 60 कैमरे लगाए गए थे कैमरे लगने के बाद रामनगर में घटी कई अपराथिक घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस को काफी मदद मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल में कड़ा पहरा, SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान।

 

 

 

इसके बाद सांसद तीरथ सिंह रावत द्वारा सांसद निधि से पांच लाख रुपए की धनराशि आवंटित की गई है जिसका कार्य गतिमान है रामनगर में 20 और नए कैमरे लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने निरीक्षण के दौरान बनाए गए कंट्रोल रूम एवं कैमरो की गुणवत्ता पर सन्तोष जताते हुए 20 और सीसीटीवी कैमरे पीरुमदारा क्षेत्र में विधायक निधि से देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है यदि और आवश्यकता होगी तो क्षेत्र मे अन्य स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे पुलिस को दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने विधायक और सांसद का आभार जताते हुए कहा कि रामनगर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए और अधिक प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान भाजपा नगर अद्यक्ष मदन जोशी भी मौजूद रहे।

kj
tara