रुद्रपुर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में ली।

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में ली।

 

उधम सिंह राठौर प्रधान संपादक

 

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि 15 नवम्बर से जनपद में शुरू होने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक नोडल अधिकारी नामित किये जाये तथा कार्यक्रम का ग्राम पंचायतवार रोस्टर जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामवार अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न क्रियाकलापों का डाटा निर्धारित पोर्टल पर समयबद्धता से अपलोड करने हेतु भी नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिये। डीएम ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रचार स्थानीय भाषा में कराने के भी निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर ढिकुली में स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश, कॉर्बेट GM एसोसिएशन के नेतृत्व में कई विभागों की सक्रिय भागीदारी।

 

 

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य उन कमजोर लोगों तक पहुॅचना है जो विभिन्न योजनाओं के पात्र हैं, लेकिन लाभांवित नहीं हुए हैं। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना एवं जागरूकता लाना, योजनाओं का लाभ ले चुके व्यक्तियों के अनुभव साझा करने के माध्यम से सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कायम करने के साथ ही यात्रा के दौरान सुनिश्चित विवरण के माध्यम से संभावित लाभार्थियों का नामांकन करना है।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ और रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 10 हजार का इनामी पकड़ा गया।

 

 

 

उन्होंने बताया कि जनपद में 15 नवम्बर से शुरू हो रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए 9 जागरूकता वाहन उपलब्ध कराये जा रहे हैं जोकि जनपद की 375 ग्राम पंचायतों तथा 18 नगरीय क्षेत्रों में पहुॅचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत नैनीताल पुलिस की दोहरी कार्यवाही: स्मैक व शराब तस्कर गिरफ्तार।

 

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डे, अमृता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्यौमा जैन, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।