दर्दनाक हादसा:  दीपावली की रात आग लगने से टेंट हाउस के गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर मौत।

दर्दनाक हादसा:  दीपावली की रात आग लगने से टेंट हाउस के गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में दीपावली के रात आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ है टेंट हाउस के गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर मौके पर मौत हुई है। जबकि टेंट हाउस का सारा सामान जलकर खाक हुआ है सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर मुश्किल से काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्याभिषेक की खुशियों से वनवास के दुख तक, ढिकुली की रामलीला में भावनाओं का सैलाब।

 

 

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12:00 बजे के आसपास की है जहां कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई जहां टेंट हाउस के गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे आग लगने के बाद कर्मचारी उसमें से भाग नहीं पाया जहां मौके पर ही तीन कर्मचारियों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अब बहाने नहीं चलेंगे! गड्ढामुक्त सड़कों के लिए DM ने अधिकारियों को चेताया।

 

 

 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।