सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता : सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया।

ख़बर शेयर करें -

सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता : सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

*अधिकारियों के साथ बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की*

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। घटना के बाद से ही लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री ने आज पूर्वाह्न सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव एवं राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से श्रावणी मेले का किया शुभारंभ।

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने सुरंग में पहुंचकर अधिकारियों से हादसे के सम्बंध में पूरी जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। पूरी रात रेस्क्यू चला है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, रेलवे और विशेषज्ञों की टीमें मौके पर जुटी है। सुरंग में फंसे लोग पूरी तरह ठीक हैं और उनसे बात भी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड बनाएगा पौधरोपण का रिकॉर्ड: हरेला पर्व पर एक दिन में रोपे जाएंगे 5 लाख पौधे।

 

 

उन्होंने प्रभावितों के परिजनों को आश्वस्त किया कि सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारें गंभीर हैं। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रेलमंत्री ने भी इस सम्बंध में बात की है। प्रधानमंत्री ने बचाव और राहत कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए प्रदेश सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड अभियान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोर, बल्लीवाला में सम्मान समारोह का आयोजन।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूरी तरह आश्वस्त हैं कि सुरंग में चल रहा रेस्क्यू जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और वहां फंसे सभी 40 लोगों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।