एक युवक पर धारदार हथियार से हमला…

ख़बर शेयर करें -

एक युवक पर धारदार हथियार से हमला…

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

मसूरी – विगत रात्रि पिक्चर पैलेस पार्किंग के समीप कुछ युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें युवक के गले और चेहरे पर चोटे आई हैं देर रात युवक को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया युवक के चेहरे पर कई टांके लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय व्यवस्था को आधुनिक और जनसुलभ बनाने में ‘जूडिशियम 2.0’ की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी

 

घायल युवक अखिलेश पवार ने बताया कि विगत रात्रि नशे में धुत होकर युवकों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से कई बार उसके चेहरे और गर्दन पर किया किसी तरह से जान बचाकर स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया उन्होंने बताया कि इससे पहले भी युवक कई लोगों के साथ चाकू बाजी की घटना कर चुका है जिससे शहर में भय का माहौल व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

मौके पर मौजूद आदित्य ठाकुर ने बताया कि कपिल राणा कुछ युवकों के साथ उसके घर पर आया और उन्हें घर से बाहर आने की धमकी दी उन्होंने बताया कि पूर्व में कपिल राणा द्वारा कुछ साथियों के साथ मिलकर चाकू बाजी की घटना की जा चुकी है जिसमें हलकी धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है उन्होंने कहा कि उनको और उनके परिवार को उक्त युवक से जान माल का खतरा है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में पूर्व सैनिकों की होगी बड़ी भूमिका, उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत, पूर्व सैनिकों को जोड़ा जाएगा तंत्र से।

 

 

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक पर धारा 324 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और पुलिस द्वारा इसकी छानबीन की जा रही है जबकि इसी युवक ने पहले भी चाकू बाजी करचूका है वही पुलिस का रवैया नर्ममी बना है..