युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, स्कूटी सवार की दुखद मौत

युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, स्कूटी सवार की दुखद मौत।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

मसूरी- सुवाखोली उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर भवान के निकट स्कूटी सवार एक युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें युवती बुरी तरह झुलस गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ ले जाया गया, जहां युवती की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती द्वारा भवान बाजार में पेट्रोल और माचिस ली। इसके बाद वह 1 किलोमीटर आगे जाकर सड़क किनारे रुक गई और उसने खुद पर और स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ ले जाया गया, जहां युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों को गाड़ी देना पड़ सकता है भारी! SSP नैनीताल की अभिभावकों से भावुक अपील, बोले— हादसों के दृश्य रातों की नींद उड़ा देते हैं।

 

 

मामले की पुलिस जांच कर रही है और इसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।