“सिलक्यारा सुंरग में फंसे श्रमिक हैं सुरक्षित: रेस्क्यू टीम ने उन तक पहुंचाए गए एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरे से सभी से हूई बातचीत।

ख़बर शेयर करें -

सिलक्यारा सुंरग में फंसे श्रमिक हैं सुरक्षित: रेस्क्यू टीम ने उन तक पहुंचाए गए एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरे से सभी से हूई बातचीत।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

सिलक्यारा। यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुंरग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। रेस्क्यू टीम ने उन तक पहुंचाए गए एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरे से सभी से बातचीत हुई है। इसका वीडियो और फोटो भी जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी वंदना ने लिया मानसून पूर्व तैयारियों का जायजा, सभी विभागों को समयबद्ध कार्यों के निर्देश।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। श्रमिकों और परिजनों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार युद्धस्तर पर रेस्क्यू कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को लेकर मंगलवार को मंगलमयी खबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव कार्य में जुटी टीम ने सोमवार रात को 6 इंच के पाइप से पका हुआ पौष्टिक खाना भेजने के बाद आज मंगलवार सुबह एक और बड़ी खुशखबरी दी है। बचाव दल ने सुरंग में फंसे मजदूरों तक एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरा भेजकर उनकी बात परिजनों से कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  नंधौर नदी के चैनलाईज़ेशन हेतु संयुक्त निरीक्षण, भूमि कटाव रोकने के लिए बनेगी विस्तृत योजना।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे मनोयोग से बचाव कार्य मे जुटी है, जल्द सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जल्द अंजाम तक पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सास-दमाद की प्रेम कहानी! बेटी की शादी से पहले ही मां ने रचाया अपना रिश्ता, बोली- अब वही मेरा पति है

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन श्रमिकों के परिजन घटना स्थल तक नहीं पहुंचे हैं, उन तक भी श्रमिकों की कुशलता की सूचना भेजी जाए। इसके लिए वीडियो और फ़ोटो भी भेजी जाए ताकि परिजनों का हौसला कायम रहे।