राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने रामनगर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया”

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने रामनगर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया”

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

रामनगर।आज दिनांक 21- 11- 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पीएनजी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर आरo डीo सिंह द्वारा किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के स्वागत में फोटो सेशन की धूम, जाम में जूझती रही रामनगर की जनता!

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना जनपद नैनीताल के जिला समन्वयक प्रोफेसर जे.एस.नेगी ने 18 वर्ष की आयु के छात्र/ छात्राओं को मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकरण करवाने एवम मतदान करने के प्रति जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, वनकर्मियों को सिखाए गए जरूरी कौशल।

 

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिप्रा पंत,डॉ. ममता भदोला जोशी एवम नजदीकी राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रवक्ता बी एस मनराल, प्रीति विद्यार्थी, दीपा थापा, पूनम गोला, ममता भंडारी, चंद्रकला खाती, सरस्वती देवी, प्रेमा पांडे, गंगा बिष्ट एवम पूजा ध्यानी (बीएलओ) आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. डीo एनo जोशी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश चंद्रा द्वारा किया गया।