घर से पानी की मोटर चोरी कर ले जाने वाला आया मुखानी पुलिस की गिरफ्त में, चोरी की गई मोटरें बरामद।

ख़बर शेयर करें -

घर से पानी की मोटर चोरी कर ले जाने वाला आया मुखानी पुलिस की गिरफ्त में, चोरी की गई मोटरें बरामद।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

 

दिनांक 15/04/24 को वादी भूपेंद्र कुमार पांडे निवासी माली बमोरी फेस 2 सुरभी कॉलोनी मुखानी हल्द्वानी द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पानी की 02 मोटरे व अन्य सामान घर से चोरी करने के सम्बन्ध में दी गई शिकायत के आधार पर धारा 379 भादवि का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक हरजीत सिंह राणा के सुपुर्द की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स के खिलाफ सख्त एक्शन: 15 दिन में बनेगा राज्य का मास्टर प्लान, स्कूलों में एंटी-ड्रग क्लब अनिवार्य।

 

 

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु पुलिस टीम गठन के दिये गये निर्देश पर  प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी श्री पंकज जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी में संलिप्त 01 व्यक्ति को चम्बलपुल तिराहे से चोरी किये 02 पानी की मोटरों के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराध गोष्ठी में पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों के कसे पैंच* *जनता और महिला सुरक्षा सर्वोपरि — पुलिस कर्मियों को दिया सख्त अल्टीमेटम*

 

गिरफ्तारी-
दीपू कश्यप उर्फ अमर कश्यप उम्र- 31 वर्ष पुत्र राकेश कश्यप निवासी लालडाट रोड शिव बिहार प्राइमरी स्कूल वाली गली मुखानी
बरामदगी- 02 पानी की मोटरें

यह भी पढ़ें 👉  गुरुग्राम में ‘विजय पर्व’ में सीएम धामी, युवाओं को दिया जॉब क्रिएटर बनने का संदेश।

 

पुलिस टीम-
1- उप निरीक्षक हरजीत राणा
2- कान्स0 रणवीर सिंह
3- कान्स0 बलवंत सिंह