नानकमत्ता क्षेत्र में हुई आगजनी की घटना का उधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा तीन आरोपियों की गिरफ्तारी।

नानकमत्ता क्षेत्र में हुई आगजनी की घटना का उधम सिंह नगर पुलिस ने किया खुलासा तीन आरोपियों की गिरफ्तारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

*रंजिशन वाटर स्पोर्ट्स बोट में आग लगाकर जला दिया गया था आरोपियों द्वारा।*

*लगभग 500 सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर हुआ घटना का खुलासा।*

*03 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद।*

*एसएसपी द्वारा खुलासा करने वाली पुलिस टीम हेतु की गई 2,500 रुपये के ईनाम की घोषणा।*

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

 

 

वादी गगनदीप सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी गढीपट्टी थाना नानकमत्ता जिला ऊधम सिंह नगर द्वारा थाना नानकमत्ता मे आकर एक तहरीर वावत नानकसागर डैम में संचालित वाटर स्पोर्टस में अज्ञात लोगो द्वारा वाटर मोटर बोर्ट में तोड़-फोड़ कर आगजनी करना व सीसीटीवी कैमरो व पास खड़ी मोटर साईकिल को क्षतिग्रस्त करना तथा उक्त सामान की निगरानी में रखे कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली गलौच कर जान से मारने धमकी देते हुए फरार हो गए अभियोग की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त अभियोग का शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

 

 

 

जिसके क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर, रूद्रपुर व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में पुलिस टीमे गठित की गयी। चश्मदीदों/पीड़ितो द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त घटना में 07-08 लोग थे, जो काली रंग की स्कार्पियों व सफेद रंग की कार में आये थे।

 

 

SOG/पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से चैक किया गया तो घटना के समय 02 गाडियां घटनास्थल से मैन हाईवे की तरफ जाते दिखाई दी, जिसके पश्चात उक्त रूट के विभिन्न स्थानों के लगे लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों को खगाला गया तो उक्त वाहन रूदपुर की तरफ जाते दिखाई दिये।

यह भी पढ़ें 👉  14 वर्षीय जसकिरत सिंह ने रचा इतिहास, 15 सेकंड में 39 जंपिंग जैक्स लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।

 

 

 

उक्त वाहन व घटनाकारित करने वाले अभियुक्तों की तस्दीक/गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुये अथक प्रयास जारी रखे गये।