दमकल विभाग ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

काशीपुर में मुरादाबाद रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया । दरअसल काशीपुर में आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए दमकल विभाग की तरफ से मॉक ड्रिल का आयोजन था। इस दौरान हॉस्पिटल स्टाफ सहित दमकल विभाग के कर्मी मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि अचानक आग लगने की स्थिति में आग बुझाने वाले उपकरणों का कोसे प्रयोग किया जाए और दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पूर्व आग पर काबू कैसे पाएं, इसको हॉस्पिटल के मरीजों और स्टॉफ कर्मचारियों को समझाने हेतु दमकल विभाग की टीम ने प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल में मॉकड्रिल का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा हाट बाजार में कथित वसूली का बड़ा खेल! विपिन चौधरी और सूरज चौधरी पर रोजाना 10 हजार रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप, जिला पंचायत में पहुंची शिकायत।

 

इस दौरान मॉक ड्रिल में हॉस्पिटल स्टाफ एवं वहां उपस्थित जनसमूह को अग्निशमन उपकरणों अग्निकांड के दौरान उनका उपयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दमकल विभाग की तरफ से हॉस्पिटल के स्टाफ एवं यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों को अचानक आग लगने की स्थिति में फायर टीम के पहुंचने से पहले आग बुझाने वाले उपकरणों का प्रयोग करने के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोगों को मालूम नहीं है कि आग बुझाने वाले उपकरणों का उपयोग कैसे करते हैं। आज जन जागरूकता अभियान के तहत जिसके बारे में आज बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  होटल युवराज में चल रहा था देह व्यापार का कथित कारोबार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं बरामद।

 

आगामी आने वाले समय में तेज हवाओं के चलते गेहूं के खेतों में लगने वाली आग तथा अन्य आग लगने की स्थिति में दमकल की तैयारियों के मद्देनजर उन्होंने कहा कि हमारी तैयारियां पूरी हैं तथा हमारे पास पूरे संसाधन मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता अभियान के तहत मॉल हॉस्पिटल विद्यालयों आदि में इस तरह के कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इस दौरान एलएफएम खीमानंद, डीवीआर दीपक, फायर मैन अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

दमकल विभाग ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन।