ग्रीन फील्ड एकेडमी के छात्र ने जेईई मेन में किया शानदार प्रदर्शन।

ग्रीन फील्ड एकेडमी के छात्र ने जेईई मेन में किया शानदार प्रदर्शन।

ग्रीन फील्ड एकेडमी के छात्र ने जेईई मेन में किया शानदार प्रदर्शन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। Green Field Academy Senior Secondary School के कक्षा 12वीं के मेधावी छात्र अंश अग्रवाल ने Joint Entrance Examination Main (JEE Main 2026 – Session 1) में 98.54 NTA स्कोर प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ पकड़ा गया 21 वर्षीय युवक, बनभूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया NDPS एक्ट में मुकदमा।

विषयवार प्रदर्शन में अंश ने भौतिकी में 97.58, रसायन विज्ञान में 98.29 तथा गणित में 97.46 NTA स्कोर हासिल किया। वर्तमान में वे 12वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ इस राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी लगन, परिश्रम और मजबूत रणनीति को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण की आवाज बने मीडिया, कॉर्बेट की वर्कशॉप में जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर जोर।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को छात्र की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम बताया। मैनेजर डायरेक्टर श्री शिशुपाल सिंह रावत, डायरेक्टर श्री गौरव रावत एवं प्रधानाचार्या श्रीमती कंचन बिष्ट सहित समस्त शिक्षकों ने अंश को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया है कि अंश आगामी परीक्षाओं में भी शानदार प्रदर्शन कर प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश प्राप्त करेंगे और भविष्य में क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।