एसएसपी नैनीताल के कुशल नेतृत्व में ब्लाइन्ड मर्डर का खुलासा, मौसेरा भाई ही निकला हत्यारा।

एसएसपी नैनीताल के कुशल नेतृत्व में ब्लाइन्ड मर्डर का खुलासा, मौसेरा भाई ही निकला हत्यारा।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

घटना का अनावरण कर, अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत

दिनांक 26/11/2023 को गणेश कत्था फैक्ट्री रामपुर रोड़ टीपीनगर के पास ठेली लगाकर व्यवसाय करने वाले सुमेर कश्यप निवासी पीलीभीत के 30 वर्षीय पुत्र अमित कश्यप की अज्ञात द्वारा धारदार हथियार से मुंह व सर पर कई वार करके हत्या कर दी गयी। इस सम्बन्ध में वादी के तहरीर के आधार पर दिनॉक- 28/11/2023 को कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नं0 563/23 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

 

उक्त सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे हेतु  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जगदीश चन्द्र एसपी क्राईम व  हरवंश सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में व श्री भुपेन्द्र सिंह सीओ हल्द्वानी, श्रीमती संगीता सीओ लालकुँआ के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

गठित पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी, घटनास्थल व शहर के सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन व मृतक के पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03/12/2023 को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अरूण कश्यप निवासी पिलीभीत को ग्राम डी क्लास तल्ली हल्द्वानी स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पाटल को बरामद किया गया है।

 

एसएसपी नैनीताल के कुशल नेतृत्व में ब्लाइन्ड मर्डर का खुलासा, मौसेरा भाई ही निकला हत्यारा।

पूछताछ पर मृतक अमित कश्यप व उसके पिता सुमेर अभियुक्त अरूण कश्यप के मौसेरे भाई व मौसा हैं तथा अभियुक्त की पत्नी मृतक अमित की सगी साली है।
अरूण कश्यप अपने पिता के लापता होने व भाई की मृत्यु (इसी वर्ष 26 अक्टूबर को पीलीभीत में जिसकी बॉडी पीलीभीत में तालाब में मिली थी) के लिये अपने मौसा के परिवार को जिम्मेदार मानता है साथ ही अपनी पत्नी का अपने जीजा के घर आने-जाने के कारण भी इनके ऊपर शक करता है, तथा अपनी हत्या किये जाने का भी डर उनके मन में बना था। उक्त कारण उसने योजना बनाई एवं घटना के दिन मंगलपड़ाव बाजार से पाटल खरीदा और 26 नवम्बर को ठेली पर अंधेरे का फायदा उठाकर पीछे से आकर उसके द्वारा अमित (मौसेरे भाई) की पाटल से वार करकर निर्मम हत्या कर दी गयी एवं फरार हो गया। सनसनी वारदात को अन्जाम देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को SSP NAINITAL ने उत्साहवर्धन हेतु 2,500 रूपये नगद ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने किया मेडिकल कॉलेज के ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ, बोले—चिकित्सकों का दायित्व उपचार के साथ समाज को जागरूक करना भी।

 

 

अभियुक्त- अरूण कश्यप उम्र- 28 वर्ष पुत्र गोपाल कश्यप निवासी- देवबन्दु बिहार कत्था फैक्टी, रामपुर रोड हल्द्वानी

बरामदगी- घटना में प्रयुक्त आलाकतल (पाटल)

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बेस अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सफाई और मशीनों के रखरखाव पर उठाए सवाल।

पुलिस टीम-

1-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री हरेन्द्र चौधरी
2-व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद
3-उ0नि0 सुशील जोशी चौकी प्रभारी टीपीनगर
4-उ0नि0 विजय मेहता चौकी प्रभारी मण्डी
5-उ0नि0 जगदीप नेगी चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव
6-उ0नि0 नरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी राजपुरा
7-उ0नि0 त्रिभुवन सिंह चौकी प्रभारी गन्ना सैन्टर
8- उ0नि0 बबिता चौकी मंडी
9- का0 तारा सिंह चौकी टीपीनगर
10-का0 नवीन राणा चौकी टीपीनगर
11-का0 बंशीधर जोशी
12- का0 घनश्याम रौतेला

टैक्निकल टीम-
1- हे0कानि0 इसरार नबी (सीसीटीवी टीम)
2- का0 राजेश सिंह सर्वीलांस सैल
3- का0 अनिल टम्टा टीपीनगर