धू-धू कर जला जंगल, वन संपदा को पहुंचा भारी नुकसान, बाल-बाल बचा स्कूटी सवार शिक्षक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

लोहाघाट क्षेत्र के देवीदास चॉर्मेल रोड के जंगलों में भीषण आग लग गई जंगल से होते हुए पुल्ला रोड में जा पहुंची। जंगल की आग की चपेट में स्कूल से वापस अपने घर को जा रहा शिक्षक आ गया। शिक्षक ने किसी तरह स्कूटी को छोड़ बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई आंग से स्कूटी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आग की वजह से लगभग आधे घंटे सड़क में वाहनों का संचालन बंद रहा। जंगल में लगी आग से क्षेत्र के बाज, बुरुष व काफल के बहुमूल्य पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक छटा, भव्य आयोजन ने मोहा शहरवासियों का मन, मा0 न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में नैनीताल पुलिस ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 

आग बुझाने को वन कर्मी व फायर कर्मी रेंजर दीप जोशी के नेतृत्व में पहुंचे लेकिन आग इतनी विकराल थी। कि फायर व बन कर्मी भी बेबस नजर आ रहे थे आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था और आग बुझाने में संसाधनों की काफी कमी नजर आई मात्र नो वन कर्मी आग को बुझाने में लगे हुए थे। संसाधनों की कमी की वजह से बेबस नजर आ रहे थे लोहाघाट रेंज के रेंजर दीप जोशी भी संसाधनों की कमी को मानते हैं जोशी ने कहा आग पर काबू पाने के लिए फायर लाइन थी दी गई है। उन्होंने कहा किसी शरारती तत्व के द्वारा यहआग लगाई गई है जिसकी थाने में तहरीर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी होगा ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप-मुख्यमंत्री

धू-धू कर जला जंगल, वन संपदा को पहुंचा भारी नुकसान, बाल-बाल बचा स्कूटी सवार शिक्षक।

 

रेंजर जोशी ने कहा क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा भी आग बुझाने में सहयोग नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से आपका सहयोग करने की अपील करी है तथा जंगलों में आग न लगाने की हिदायत दी है कुल मिलाकर वन कर्मियों व संसाधनों की कमी जंगल की आग बुझाने में साफ नजर आ रही है। जंगल की आग से वनसंपदा व जंगली जानवरों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत।

धू-धू कर जला जंगल, वन संपदा को पहुंचा भारी नुकसान, बाल-बाल बचा स्कूटी सवार शिक्षक।

kj
tara