“नशे में बूझे बेटे की क्रूरता: गोरखपुर में पिता पर कुदाल हमला, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया।

“नशे में बूझे बेटे की क्रूरता: गोरखपुर में पिता पर कुदाल हमला, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

गोरखपुर जिले में पिपराइच थाना क्षेत्र के तरकुलही में सोमवार की रात नशे की हालत में घर आए बेटे को फटकार कर नशेड़ी कहने और झोपड़ी में जाकर सोने की बात कहने से नाराज बेटे ने पिता पर कुदाल से हमला करके काट डाला। पिता को दम तोड़ता देख आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने गांव के एक घर में छिपे बेटे को हिरासत में लिया। गांव वालों का कहना है कि आरोपी आए दिन शराब पीकर विवाद करता है।जानकारी के मुताबिक, तरकुलही गांव निवासी निवासी त्रिभुवन राजभर (48) के दो बेटे रामानंद एवं आनंद राजभर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

 

गांव में त्रिभुवन के दो घर हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक मकान पर बड़ा पुत्र रामानंद सोया था। दूसरे मकान पर छोटा बेटा आनंद (18) रात 9:30 बजे नशे की हालत में पहुंचा।बेटे को नशे की हालत में देखकर पिता ने उसे फटकारा और बड़े भाई के पास जाकर सोने को कहा। वह भाई के पास चला गया। बड़े भाई ने भी नशे में होने की बात कहते हुए उसे भगा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

 

इसी बात से नाराज होकर आनंद ने कुदाल से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। शोर सुनकर घर वाले आए तो आरोपी बेटा भाग गया। आनन-फानन त्रिभुवन को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बेटे ने पिता पर शराब पीने के विवाद में कुदाल से हमला कर दिया, जिससे त्रिभुवन की मौत हो गई। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

kj
tara