ठगी में आरोपी की गिरफ्तारी: सतपुली पुलिस ने सोने के जेवरात चमकाने के बहाने गिरोह के सदस्य को बिहार के कटिहार से किया गिरफ्तार।”

ख़बर शेयर करें -

ठगी में आरोपी की गिरफ्तारी: सतपुली पुलिस ने सोने के जेवरात चमकाने के बहाने गिरोह के सदस्य को बिहार के कटिहार से किया गिरफ्तार”।

 

 उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

पौड़ी – सोने के जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के फरार चल रहे सदस्य को सतपुली पुलिस ने बिहार के कटिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारों संग सीएम धामी ने मनाया दीपोत्सव, कहा– लेखनी से प्रदेश का विकास संभव।

 

 

पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी का नाम वीरेंद्र शाह है। आरोपी ने वर्ष 2021 में सतपुली थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने साथी के साथ मिलकर एक महिला से सोने के जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भी पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल ने जीता देवभूमि सहोदया सीबीएसई इंटर स्कूल अंडर–19 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब।

 

 

 

लेकिन कोर्ट से जमानत लेने के बाद एक आरोपी वीरेंद्र शाह बिहार में जाकर छुप गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।