“सांस्कृतिक धरोहर: बग्वाल बूढ़ी दीवाली समारोह में स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर की शानदार प्रस्तुति”

“सांस्कृतिक धरोहर: बग्वाल बूढ़ी दीवाली समारोह में स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर की शानदार प्रस्तुति”

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच मसूरी के तत्वाधान में बग्वाल बूढ़ी दीवाली के मौके पर भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें पारंपरिक तरीके से बग्वाल मनाई गई और ढोल दमाऊ की थाप पर जमकर लोक नृत्य किए गये व होल्डे खेले गये

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक

अगलाड़ यमुनाघाटी विकास मंच की ओर से चकराता टोल जीरो प्वांइट पर पौराणिक.बग्वाल समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ डिमसा पूजन के साथ शुरू हुआ और उसके बाद होल्डे का दहन किया गया वहीं लोगों ने जमकर लोक नृत्य किए पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल दमाऊ की थाप पर महिलाओं और पुरूषों ने जमकर होल्यिात नृत्य, सराय नृत्य, रासो नृत्य, तांदी नृत्य किए और पूरी मस्ती में नाचते रहे जिसे देख कर आने जाने वालों के पैर भी थिरकने लगे

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत।

 

 

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शूरवीर रावत ने बताया अपनी संस्कृति और सभ्यता से अपने आने वाली पीढ़ी को रूबरू कराने का यह एक सुनहरा अवसर होता है और यह परंपरा बरसों से चली आ रही है जिसमें सभी ग्रामीण बूढ़ी दिवाली को धूमधाम के साथ मनाते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।

 

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने समिति के सदस्यों और पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा आज भी जौनपुर जौनसार की संस्कृति को बचा के रखा हुआ है और आज देश-विदेश में यहां की संस्कृति को पहचान मिली है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस पर्व को और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

kj
tara