फैक्ट्री कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

रुद्रपुर – सिडकुल की फैक्ट्री में कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद का निवासी था। मृतक धर्मपाल पुत्र मोहन लाल उम्र 50 वर्ष किराए पर अपने परिवार के साथ फुलसुगा में रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में हफ्ता वसूली का सनसनीखेज आरोप, बाजार ठेकेदार से मांगे ₹10 हजार साप्ताहिक! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।

 

मृतक सिडकुल की फैक्ट्री में काम करता था।आज सुबह फैक्ट्री जाने से पहले उसने नाश्ता किया, और वह फैक्ट्री चला गया। जहां अचानक उसकी हालत बिगड गई। फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।