क्रिसमस पर्व, शीतकाल एवं नववर्ष पर बिजरानी रेंज के अर्न्तगत विशेष / लम्बी दूरी गश्त/रात्रि एम्बुश का आयोजन।

क्रिसमस पर्व, शीतकाल एवं नववर्ष पर बिजरानी रेंज के अर्न्तगत विशेष / लम्बी दूरी गश्त/रात्रि एम्बुश का आयोजन 231..

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर – जैसा कि ज्ञात है कि वर्तमान में शीतलकाल प्रगति पर है। ऐसे में क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष के आगमन पर बिजरानी रेंज, कार्बेट टाइगर रिजर्व के अर्न्तगत विविध गश्तों यथा-विशेष गश्त, लम्बी दूरी गश्त, साप्ताहिक गश्त, हाथी गश्त, ड्रोन गश्त एवं रात्रि एम्बुश आदि के रोस्टर तैयार कर नियमित रूप से गश्त करवाई जा रही है ताकि वन क्षेत्र में अवैध शिकार, अवैध प्रवेश, अवैध पातन आदि किसी भी वन अपराध की कोई सम्भावना न बनी रहें। श्री भानु प्रकाश हर्बोला, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी द्वारा नियमित रूप से इसकी समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर धामी का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत।

 

 

 

प्रमोद सत्यवली, रेंजलिपिक द्वारा बताया गया कि बिजरानी रेंज के अर्न्तगत ढंगारी / पहाड़ी वन क्षेत्र, जहां पैदल गश्त किया जाना सम्भव नही हो पाता है, भी रोस्टर तैयार कर ड्रोन तथा विभागीय हाथियों से गश्त करवाई जा रही है ताकि रेंज अर्न्तगत कोई भी क्षेत्र गश्त से वंचित न रह पाये। स्टाफ को शीतकाल के दौरान विशेष सर्तकता बरतने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

 

 

इसी क्रम में विशेष सर्तकता, मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु जागरूकता प्रसारित करने हेतु अन्तरप्रभागीय गश्त / सयुंक्त फ्लैग मार्ग भी आयोजित कराये जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर जुटेगा जनसंख्या का आंकड़ा, हल्द्वानी में फील्ड ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण।

मीडिया सैल, कार्बेट टाइगर रिजर्व ।