शंकरपुर शीट की हॉट सीट पर श्वेता बिष्ट ने मारी बाजी।

शंकरपुर शीट की हॉट सीट पर श्वेता बिष्ट ने मारी बाजी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक


रामनगर, 31 जुलाई 2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में रामनगर की सबसे चर्चित और प्रतिस्पर्धी सीट शंकरपुर शीट से श्वेता बिष्ट ने शानदार जीत दर्ज कर क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) पद पर कब्जा जमाया।

इस सीट को “हॉट सीट” माना जा रहा था, जहां मुकाबला बेहद कड़ा था। लेकिन श्वेता बिष्ट ने मजबूत रणनीति और जनसमर्थन के बल पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए निर्णायक जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट की मात्रा मानक से कम, अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित।

जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  खून का रिश्ता, चोरी का कनेक्शन! लालकुआं में दो सगे भाई निकले शातिर चोर।

श्वेता बिष्ट ने जीत के बाद कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है और वे क्षेत्र के विकास, महिला सशक्तिकरण और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगी।