*ग्रीनफील्ड अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामनगर के बच्चों की एजुकेशनल ट्रिप “”जिम कॉर्बेट म्यूजियम धनगढ़ी””*

*ग्रीनफील्ड अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामनगर के बच्चों की एजुकेशनल ट्रिप “”जिम कॉर्बेट म्यूजियम धनगढ़ी””*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

शिक्षा वह जो जीवन पर्यंत काम आए एवं जो स्वयं करके सीखी जाए इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर ग्रीनफील्ड अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीरु मदारा रामनगर के क्लास नर्सरी से क्लास 2 तक के छात्रों ने आज एक एजुकेशनल ट्रिप जिम कॉर्बेट म्यूजियम धनगढ़ी रामनगर में किया। ग्रीनफील्ड अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नन्हे होनहार बालकों ने बड़ी उत्सुकता से म्यूजियम की एक-एक कड़ी को गहराई से देखा और समझा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

प्राकृतिक वातावरण में प्राकृतिक रूप से पशु पक्षियों के बीच अपने आप को देखकर उनका उत्साह देखते ही बनता था। बालकों को और भी आनंद तब आया जब उन्होंने म्यूजियम की ओर से 3D मूवी का आनंद उठाया कुछ बच्चों का एहसास तो ऐसा था जैसे वह प्राकृतिक वातावरण में उन पशु पक्षियों के बीच ही बैठे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर

 

 

प्रधानाचार्य श्रीमान सुरेंद्र कुमार शर्मा जी ने इस ट्रिप के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि बच्चे जब खेल-खेल में खुद करके सीखते हैं तो उस की तरह की लर्निंग को काएनेस्थेटिक लर्निंग कहते हैं जो बच्चों के मस्तिष्क में लंबा प्रभाव रखती है इसी को ध्यान में रखते हुए इस ट्रिक को प्लान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित रोगों के मामले पर सांसद अजय भट्ट ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए तत्काल रोकथाम के निर्देश।

 

विद्यालय के डायरेक्टर श्रीमान गौरव रावत ने बताया कि इस तरह से बच्चों में ज्ञान का विस्तृत रूप देखने के लिए मिलता है। विद्यालय अध्यापकों ने बच्चों के इस आनंद को महसूस करते हुए उनको अपना खूब आशीर्वाद दिया।

 

 

इस अवसर पर मानसी भट्ट, मोनिका बिष्,ट सरोजिनी वर्मा, रेनू मनराल, पंकज रावत, बविता रावत, जया जोशी ,विजेंद्र रावत आदि अध्यापकों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया

kj
tara