रुस और यूक्रेन के संघर्ष के बाद आठ लाख करोड़ डूबा।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

दिल्ली- रुस यूक्रेन के बीच युद्ध ने नया मोड़ उस समय ले लिया जब रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सैन्य अभियान की घोषणा कर दी। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी हुआ और बृहस्पतिवार को बाजार खुलते के साथ ही धराशायी हो गया। कुछ मिनटों में ही करीब आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक का नुक़सान हो गया। जिसके बाद निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए तीन ‘ग्रोथ डाइवर्स’ पर फोकस, कृषि-उद्योग-पर्यटन को बजट में प्राथमिकता।

 

बीते रोज कारोबारी सेशन में बीएई पर लिस्टेड कंपनियों का बाजार कैंप 255,68 लाख करोड़ रुपए था, लेकिन गुरुवार को आई गिरावट के बाद 248,09 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गिरा। फिलहाल बीएसई का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 1800 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार की नकारात्मक धारणा के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों को बड़ा झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *