नववर्ष के अवसर पर बाहरी राज्यों से जनपद नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों के कारण जनपद में वाहनों का दबाव अत्यधिक रहेगा।

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने जारी किया डाईवर्जन प्लान, नव वर्ष पर प्लान देखकर ही करें यात्रा।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

 

नववर्ष के अवसर पर बाहरी राज्यों से जनपद नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों के कारण जनपद में वाहनों का दबाव अत्यधिक रहेगा। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाये जाने एवं सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम के उददेश्य से तथा आम जनमानस की सुविधा को देखते हुए जनपद के विभिन्न शहरों/कस्बों में डायवर्जन कराया जाना नितान्त आवश्यक है। यह आदेश अति आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों पर लागू नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे सीएम धामी, देवभूमि की संस्कृति और विरासत के संरक्षण का दोहराया संकल्प।

 

 

 दिल्ली/हरियाणा से आने वाले वाहनों को टाँडा तिराहा हल्द्वानी मोड से डायवर्ट कर नगला बाईपास तिराहा पन्तनगर से लालकुआँ होते हुए नैनीताल को भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ - मीट मार्केट में नियमों की खुलेआम धज्जियां, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर FDA का शिकंजा।

 खटीमा / पीलीभीत से आने वाले वाहनों को महाराणा प्रताप चौक सितारगंज से चोरगलिया होते हुए नैनीताल की ओर भेजा जायेगा।

 

 

 हरिद्वार /बिजनौर/मुरादाबाद से आने वाले वाहनों को बाजपुर- बरहैनी- कालादूँगी होते हुए नैनीताल भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ पकड़ा गया 21 वर्षीय युवक, बनभूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया NDPS एक्ट में मुकदमा।

दिनांक 31.12.2023 को माल वाहक वाहनों (ट्रक / डम्पर आदि) का जनपद के विभिन्न शहरों/कस्बों में प्रवेश निषेध रहेगा।