
मंडलायुक्त दीपक रावत और DM ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने की अपील।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत और नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंडल एवं जनपदवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। दोनों अधिकारियों ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और खुशियां बांटने का पर्व है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर उन्होंने आमजन से आतिशबाजी के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि पटाखे खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही जलाएं तथा बच्चों को अकेले आतिशबाजी न करने दें। ज्वलनशील पदार्थों से दूरी बनाए रखें और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पानी, बालू और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखें।
अधिकारियों ने बुजुर्गों, छोटे बच्चों, बीमार व्यक्तियों और पशु-पक्षियों का विशेष ध्यान रखने की अपील करते हुए अत्यधिक ध्वनि और धुआं फैलाने वाले पटाखों से बचने को कहा।
उन्होंने कहा कि दीपावली का असली आनंद दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। जरूरतमंदों की सहायता करते हुए सभी लोग इस पर्व को शांति, सौहार्द, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाएं।











