आमडण्डा खत्ता के प्राथमिक विद्यालय में वनों की अग्नि से सुरक्षा विषयक एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आमडण्डा खत्ता के प्राथमिक विद्यालय में वनों की अग्नि से सुरक्षा विषयक एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पदाक

 

बिजरानी रेंज, कार्बेट टाइगर रिजर्व के अर्न्तगत वनाग्नि काल वर्ष 2024 के दृष्टिगत आज दिनांक 01.02.2024 को आमडण्डा खत्ता के प्राथमिक विद्यालय में वनों की अग्नि से सुरक्षा विषयक एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में आमडण्डा खत्ता के ग्रामवासियों तथा बिजरानी रेंज के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति रही। बैठक में सर्वप्रथम भानु प्रकाश हर्बोला, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी द्वारा बैठक में उपस्थिति सभी अधिकारियों / कर्मचारियों तथा आमडण्डा खत्ता के ग्रामवासियों का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

 

 

भानु प्रकाश हर्बोला, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी द्वारा स्थानीय ग्रामवासियों को वन एवं वन्यजीवों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। वनों में आग की घटना उनके संज्ञान में आने पर तत्काल निकटवर्ती स्टाफ को सूचना देन हेतु अनुरोध किया गया ताकि वन एवं वन्यजीनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्थानीय ग्रामवासियों से वनों में अग्नि की रोकथाम के लिये बिजरानी रेंज के कर्मियों को सहयोग तथा पूर्व की भांति वनाग्नि काल वर्ष 2024 में भी सहयोग की अपील की गई। इस दौरान चिन्ता राम, अध्यक्ष, आमडण्डा खत्ता ई०डी०सी० द्वारा भी स्थानीय ग्रागवासियों रो वनाग्नि काल वर्ष 2024 में वनों की अग्नि से सुरक्षा हेतु अपील की गई तथा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

 

 

 

इस दौरान बैठक में भानु प्रकाश हर्बोला, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी, नवीन चन्द्र पपनै, वन दरोगा / सचिव, कु० मानसी अरोरा, वन दरोगा, मोहन चन्द्र उप्रेती, वन आरक्षी तथा चिन्ताराम, अध्यक्ष, ई०डी०सी० आमडण्डा खत्ता आदि उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

 

 

( भानु प्रकाश हर्बोला) वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी, कार्बेट टाइगर रिजर्व ।