“रुद्रपुर में एससी एसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण हालदार का आतिथ्य: भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ ने किया हार्दिक स्वागत”

“रुद्रपुर में एससी एसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण हालदार का आतिथ्य: भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ ने किया हार्दिक स्वागत”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

रुद्रपुर -एससी एसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण हालदार के रुद्रपुर पहुंचने पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ समेत तमाम गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। हालदार जी रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने की जानकारी मिलने पर भारत भूषण चुघ समेत वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र सिंह संधू ,पूर्व मेयर रामपाल सिंह आदि रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने एससी एसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण हालदार को श्रीमद् भागवत गीता देकर उनका स्वागत किया,

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, वनकर्मियों को सिखाए गए जरूरी कौशल।

 

 

हालदार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एससी-एसटी समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है और पिछले लगभग 10 वर्ष के कार्यकाल में एससी एसटी समाज के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई है ,जिनका समाज के लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और समाज के एससीएसटी वर्ग के उत्थान के लिए और भी योजनाएं लागू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के स्वागत में फोटो सेशन की धूम, जाम में जूझती रही रामनगर की जनता!

 

 

उन्होंने कहा कि आज एससी एसटी समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। भाजपा सरकार के चलते ही यह संभव हो पाया है क्योंकि भाजपा सरकार सभी को एक साथ लेकर विकास की सोच रखती है। एससी एसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हालदार ने रुद्रपुर के लोगों का भी आभार जताया।