कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, वनकर्मियों को सिखाए गए जरूरी कौशल।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, वनकर्मियों को सिखाए गए जरूरी कौशल।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र, कालागढ़ में 17 और 18 अक्टूबर 2026 को कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिजरानी के उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री बिन्दर पाल के निर्देशानुसार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को आजीवन कठोर कारावास, एडीजी ने जांच और न्यायिक कार्रवाई की दी जानकारी

 

 

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र एवं कालागढ़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी श्री नंदकिशोर रूबाली ने किया। उन्होंने बिजरानी एवं कालागढ़ उप प्रभाग के अंतर्गत बिजरानी, सर्पदूली, ढिकाला, ढेला, झिरना और कालागढ़ रेंज से पहुंचे कर्मचारियों का स्वागत किया। इस दौरान वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा, अवैध शिकार (पोचिंग) पर अंकुश लगाने और वन्यजीव अपराधों की रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी की ट्राउट मछली की विदेशों में बढ़ेगी मांग, केंद्रीय सचिव ने मत्स्य पालकों से किया संवाद।

 

 

 

सेवानिवृत्त सूबेदार जगमोहन सिंह नेगी ने कर्मचारियों को वन एवं वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अवैध शिकार और वन्यजीव अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कार्मिकों की तत्परता और कार्यक्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

 

 

 

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में बिजरानी, सर्पदूली, ढिकाला, ढेला, झिरना और कालागढ़ रेंजों के कुल 42 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में  महेश चंद्र जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, श्री हरपाल सिंह, वरिष्ठ सहायक, रितेश त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक,  जफर अली तथा पत्रकार श्री इरशाद अहमद भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की कार्रवाई, 190 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।

 

 

प्रशिक्षण का उद्देश्य वन कर्मियों को वन एवं वन्यजीव सुरक्षा के प्रति अधिक सजग बनाना और वन्यजीव अपराधों से निपटने के लिए उनकी कार्यक्षमता को मजबूत करना रहा।

मीडिया सेल, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व।