माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार, जिले में संचालित विशेष साइबर अपराध जागरूकता अभियान। 

ख़बर शेयर करें -

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार, जिले में संचालित विशेष साइबर अपराध जागरूकता अभियान।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार, जिले में 15.02.2024 से 29.02.2024 तक संचालित विशेष साइबर अपराध जागरूकता अभियान के दृष्टिगत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बीनू गुलयानी द्वारा दिनांक 21.02.2024 को जी जी आई सी नैनीताल विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों के लिए, आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान साइबर अपराध के विषय पर जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा की निर्मलता सर्वोच्च प्राथमिकता—महाकुंभ से पहले धामी ने केंद्र से मांगा सहयोग।

 

 

 

उपरोक्त शिविर में बालको को विभिन्न प्रकार जैसे की ए .आई. टूल्स, लिंक्स , ओ. टी.पी .से हो रहे साइबर अपराध की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई,तथा अपराध से बचने के लिए बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित सीमा–सशक्त उत्तराखंड के संकल्प पर मंथन, धामी और आईटीबीपी के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर

 

 

उपरोक्त के अतिरिक्त ,शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप, निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, महिलाओ के अधिकार ,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, हेल्पलाइन पोर्टल LSMS एवं LAIS आदि विषयों पर जागरूक किया गया। उपरोक्त शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छात्रों को विभिन्न प्रकार से घटित हो रहे साइबर अपराध से ,उदाहरण सहित अवगत कराया तथा इस अपराध से बचने के हेतु आवश्यक सावधानियों से जागरूक किया।