नगर के मुख्य चौक पर दो पक्षों में निकली तलवारें व तमंचे। (दो गुट भिड़े आपस में शहर में एक फिर दहशत)

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर – शहर में फिर एक बार असामाजिक तत्वों ने पुलिस को चुनौती दी है। शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस को यह अपराध खुली चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं। जहां एक तरफ नगर में सोमवार को हत्याकांड और पुलिस पर पथराव किया गया। वही यह मामला अभी तक ठंडे बस्ते में भी नहीं पहुंचा था, कि अब कुछ असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर जनपद पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।शहर के सबसे व्यस्त डीडी चौक पर कुछ बदमाशों ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। बीते सोमवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में तलवारें और तमंचे निकल गए। वही पुलिस के मौके पर पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग नौ दो ग्यारह हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी गीता धामी संग मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मनाया करवाचौथ का पर्व।

 

वही पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर चौक पर लगें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी। सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक बाइक सवार और कार सवार युवकों के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक इस विवाद ने इतना तुल पकड़ लिया कि युवकों ने मारपीट और गाली गलौज शुरू कर दी। वही इस दौरान दोनों गुटों ने फोन कर अपने अपने मित्रों को मौके पर बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

दूसरे पक्ष के लोग तलवारें और तमंचे लेकर घटना स्थल पर पहुंचे।इस दौरान किसी ने नगर की बाजार पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस के आने की भनक लगते ही दोनों पक्ष एक दूसरे को धमकी देकर नौ दो ग्यारह हो गये। बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि डीडी चौक पर मारपीट की सूचना मिली थी, लेकिन जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची युवक भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।