“प्रकृति के सजीव रखने का संकल्प: वेस्ट वेरियर्स और स्थानीय होटल ने आयोजित किया पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम”

“प्रकृति के सजीव रखने का संकल्प: वेस्ट वेरियर्स और स्थानीय होटल ने आयोजित किया पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम”

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

झूला पुल के समीप वेस्ट वैरियर्स ताज होटल के साथ पर्यावरण के संरक्षण, संर्वधन एवं विकास एवं प्रकृति को स्वच्छ रखने हेतु कार्यकम का अयोजन किया गया। जिसमें 70 किलो कचरा एकत्र किया गया। सर्पदुली स्टाफ द्वारा वेस्ट वेरियर्स एवं स्थानीय होटल वालो को लगने वाली आग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया एवं स्थानीय होटल में कार्यरत स्टाफ को भी सम्बन्धित गाँव में भी आग न लगने के बारे में आवाहन कराया गया और आग लगने की घटनाओं को निकटतम वन चौकी में देने की अपील की गई ।

 

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

और मानव वन्यजीव संघर्ष सम्बन्धी न्यूनीकरण के तहत Living with Tiger theme के बारे में भी बताया गया। इस सम्बन्ध में वेस्ट वेरियर्स एवं स्थानीय लागों को वन वन्यजीव संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण हेतु जागरूक किया गया। उन्हें पारिस्थितिकी तंत्र में बाध एवं उसकी भूमिका के महत्व से अवगत कराया गया। स्थानीय ग्रामीणो से मानव वन्यजीव संघर्ष के निदान हेतु अपने व्यवहार में आवश्यक परिवर्तन किये जाने हेतु जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। जिसमें वेस्ट वेरियर्स, ताज होटल श्री जगदीश चन्द्र आर्य, वन आरक्षी श्री चन्दन सिह बिष्ट, वन आरक्षी, उपस्थित रहे। जिसमें 35 लोगो ने प्रतिभाग किया।