रामनगर के ‘लिटिल चैंप’ सोमांश डंगवाल ने बॉलीवुड के साथ आईपीएल में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।

रामनगर के ‘लिटिल चैंप’ सोमांश डंगवाल ने बॉलीवुड के साथ आईपीएल में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।

 

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

शुभ त्यौहार होली के साँथ साँथ रामनगर को भी कई शुभ समाचार मिल रहे है, रामनगर शहर के बेटे अनुज रावत नें अपनें पहले मैच मे अर्धसतक तक पहुँच कर रॉयल चेलेंजर बेगलुरु को एक अच्छे स्कोर और पायदान पर खड़ा किया, इन सभी शुभ समाचारो के बिच रामनगर के लिटिल चैम्प सोमांश डंगवाल भी पीछे नहीं रहे लगातार बॉलीवुड मे अपना सिक्का जमाते हुवे, आईपीएल के फील्ड तक पहुँच गए,

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

 

 

 

शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मे है की मात्र 9 साल की उम्र मे सोमांश आईपीएल मे सभी टीमो के कैप्टेन और ब्रांड खिलाड़ियों के इंटरव्यू और मैदान मे लाइव कमेंट्री करते हुवे नजर आ रहे है, बातचीत मे उनके पिता नीवर्तमान सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा बताया गया की सोमांश लगातार ऊचाईयों को छू रहे है, बॉलीवुड मे कई शो, फ़िल्म, धारावाहिक, एल्बम व एड करने के बाद पहली बार किसी छोटे बच्चे नें क्रिकेट मे इस तरह से अपनी भूमिका की है,

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा पर बरसे रणजीत रावत, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ।

 

 

सोमांश के साँथ साँथ हम भी बहुत गर्व महसूस कर रहे है की सोमांश अपनी उपलब्धियों के बल अपनें परिवार अपनें शहर और प्रदेश का नाम ऊँचा कर रहा है, उनका कहना है की हमें उस दिन का इंतजार है जिस दिन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी सोमांश को प्रदेश का बॉलीवुड चाइल्ड अम्बेसडर बनाएंगे।वही बातचीत मे भुवन डंगवाल जी नें अपनी व सोमांश की तरफ से सभी को होली की शुभकामनायें भी प्रेषित की व अपील की सभी इस रंगों के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाये व नशे से दूर रहे।

kj
tara