लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष सम्पन्न कराने को नैनीताल पुलिस अलर्ट कोतवाली हल्द्वानी एवम भवाली पुलिस ने 30 पेटी से अधिक अवैध शराब के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष सम्पन्न कराने को नैनीताल पुलिस अलर्ट कोतवाली हल्द्वानी एवम भवाली पुलिस ने 30 पेटी से अधिक अवैध शराब के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल महोदय के कुशल निर्देशन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी/  हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल एवम्  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी एवम  डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक भवाली पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कुल- 30 पेटी लगभग अंग्रेजी व देशी शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  💥 रामनगर में ‘गैस माफिया’ का भंडाफोड़: 34 सिलेंडर के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार।

 

 

1-  दीपक बिष्ट, प्रभारी चौकी टी०पी० नगर व पुलिस टीम द्वारा गति ट्रांसपोर्ट के सामने हरिया नेपाली का खोका से हरीश बिष्ट उर्फ हरिया नेपाली पुत्र अमर सिंह उम्र 56 निवासी आदर्श कॉलोनी मानपुर पश्चिम देवलचोर थाना हल्द्वानी नैनीताल को 15 पेटी मसालेदार देशी शराब मार्का व 37 पव्वे अंग्रेजी मैकडवॉल व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  क्यारी रोड पर गड्ढों का राज, विकास के दावों की खुली पोल।

गिरफ्तारी टीम
1. उ0नि0 दीपक बिष्ट, प्रभारी चौकी टीपी नगर।
2. हे0का0 दिगम्बर सनवाल।
3. कानि0 अनिल टम्टा।
4. कानि0 तारा सिंह।

 

 

2- कोतवाली भवाली-
चौकी प्रभारी क्वारव अ0उ0नि0 गोविंदी टम्टा व टीम द्वारा ग्राम चापड क्वारब के पास से अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र ललित मोहन ग्राम चापड पोस्ट मौना थाना भवाली नैनीताल उम्र 35 वर्ष के कब्जे से अवैध 24 बोतल दबंग देसी शराब, 624 पव्वे गुलाब मार्का देसी शराब 17 पव्वे दबंग मार्का देसी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी टीम
1. अ0उ0नि0 गोविंदी टम्टा
2. का0आनन्द राणा
3. हे0का0 प्रेम प्रकाश

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ की शुरुआत, डिजिटल स्व-गणना से बना नया इतिहास।

उक्त दोनों मामले में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली हल्द्वानी एवं भवाली में अभियोग पंजीकृत किया गया है