“लोकसभा निर्वाचन 2024: रामनगर में शराब तस्करों के खिलाफ निर्देशित कार्रवाई”

“लोकसभा निर्वाचन 2024: रामनगर में शराब तस्करों के खिलाफ निर्देशित कार्रवाई”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

लोक सभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 30/3/24 को जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल के निर्देशन में एवम जिला नोडल अधिकारी नैनिताल/ए आर ओ रामनगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रामनगर के मालधन चौड़ में तुमड़िया डैम में दबिश दी गईं

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर जुटेगा जनसंख्या का आंकड़ा, हल्द्वानी में फील्ड ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण।

 

 

दबिश के दौरान अवैध रूप से संचालित कच्ची शराब की भट्टी तोड़ी गई मौके पर आबकारी टीम को देख शराब तस्कर मौके से फरार हो गए टीम ने मौके पर तस्करों का पीछा किया जंगल की आड़ में तस्कर मौके से भागने मे सफल रहे टीम ने मौके पर ही शराब बनाने के सभी उपकरणों को समूल नष्ट करते हुए मौके पर लगभग 20000 लहन नष्ट किया

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद, वनकर्मियों को सिखाए गए जरूरी कौशल।

 

 

और लगभग 80 लीटर कच्ची खाम को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 में अभियोग दर्ज कर उक्त तस्करों की तलाशी शुरू की जा रही है टीम में शामिल  रामनगर देवेंद्र आबकारी निरीक्षक गणेश राणा उप निरीक्षक कैलाश जोशी उप निरीक्षक महेश लोनी प्रधान सिपाही संजय दोसाद प्रधान सिपाही संजय कुमार प्रधान सिपाही रमाकांत प्रधान सिपाही कृष्ण कुमार प्रधान सिपाही प्रमोद कुमार सिपाही अलका सिपाही धर्म सिंह सिपाही कुंवर सिंह पीआरडी गिरीश पांडे पीआरडी आदि उपस्थित रहे