03 तस्करों को चोरगलिया पुलिस ने चैकिंग के दौरान 135 लीटर अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज।

ख़बर शेयर करें -

03 तस्करों को चोरगलिया पुलिस ने चैकिंग के दौरान 135 लीटर अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के उपरान्त *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, द्वारा* जनपद नैनीताल स्तर पर लगातार चलाए जा रहे *नशे के विरुद्ध अभियान* के तहत *श्री भुवन सिंह राणा थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व* में पुलिस टीम के द्वारा अवैध शराब के खिलाफ निम्न कार्यवाही की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी राहत: 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटित।

 

 

1- शुक्ला तिराहा कच्चे मार्ग पर *कुलदीप सिंह* पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम पसेनी थाना नानकमत्ता जिला उधनसिंह नगर उम्र 48 वर्ष को *35 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार* किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआ में ग्राम प्रधान की दबंगई का वीडियो वायरल, महिला-बच्चों से मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस।

 

 

 

2- सीतापुर गुरुद्वारा रोड तिराहे मार्ग पर गौलापार मे *जगदीश सिंह* पुत्र मलकीत सिंह निवासी दोहरादम थाना किच्छा जिला उधनसिंह नगर उम्र 28 वर्ष को *50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार* किया गया ।

 

 

3- एन.के. कांटे के पास नदी को जाने वाले मार्ग पर *झिंदर सिंह* पुत्र निरंजन सिंह निवासी ग्राम पसेनी थाना नानकमत्ता जिला उधनसिंह नगर उम्र 50वर्ष को *50लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार* किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स के खिलाफ सख्त एक्शन: 15 दिन में बनेगा राज्य का मास्टर प्लान, स्कूलों में एंटी-ड्रग क्लब अनिवार्य।

 

 

अभियुक्त द्वारा अवैध शराब को परिवहन करने में प्रयुक्त *मोटरसाइकिल बिना नंबर बजाज प्लेटिना को कब्जे* में लिया गया।
उक्त तीनों के विरूद्ध थाना चोरगलिया में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।